Categories: News-Headlines

535 रेलवे स्‍टेशनों को एक स्‍टेशन एक उत्‍पाद विक्रय केन्‍द्र के अंतर्गत लाया गया है: रेल मंत्री

सरकार ने कहा है कि पांच सौ 35 रेलवे स्‍टेशनों को 572, एक स्‍टेशन एक उत्‍पाद विक्रय केन्‍द्र के अंतर्गत लाया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव ने आज राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी। एक स्‍टेशन एक उत्‍पाद योजना सरकार के वोकल फॉर लोकल विजन को बढ़ावा देने के उद्देश्‍य से शुरू की गयी थी। इस योजना के अंतर्गत प्रावधान है कि स्‍थानीय उत्‍पादों के लिए एक बाजार होगा जिससे समाज के सीमांत वर्ग को आमदनी के अतिरिक्‍त अवसर मिलेंगे। अश्विनी वैष्‍णव ने कहा कि इस योजना के अंतर्गत रेलवे स्‍टेशनों पर एक स्‍टेशन एक उत्‍पाद विक्रय केन्‍द्र, उत्‍पादों के प्रदर्शन बिक्री और स्‍वदेशी तथा स्‍थानीय उत्‍पादों का समुचित प्रदर्शन करने के लिए आवंटित किए जाते हैं।

देश में अब तक कुल 22 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल शुरू किए जा चुके हैं: रेल मंत्री

सरकार ने कहा है कि देश में अब तक कुल 22 गति शक्ति कार्गो टर्मिनल शुरू किए जा चुके हैं। गति शक्ति कार्गो टर्मिनल नीति के तहत वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंत तक एक सौ टर्मिनल शुरू किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। आज राज्‍यसभा में एक प्रश्‍न के लिखित उत्‍तर में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि सरकार को कार्गो टर्मिनलों के लिए एक सौ 25 आवेदन प्राप्त हुए हैं तथा 79 टर्मिनलों की स्वीकृति दी जा चुकी है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

7 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.