Categories: News-Headlines

497 रेलवे स्टेशनों में लिफ्ट या एस्केलेटर लगाकर दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया

दिव्यांगजनों, वृद्धों और बच्चों को रेलवे प्लेटफॉर्म पर आवाजाही में आसानी प्रदान करने के लिए ‘सुगम्य भारत अभियान’ के एक हिस्से के रूप में, भारतीय रेल देश भर के रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर स्थापित करने में जुटा है। अब तक 497 स्टेशनों में लिफ्ट या एस्केलेटर उपलब्ध कराए गए हैं।

एस्केलेटर:- नीति के अनुसार, आम तौर पर रेलवे द्वारा राज्यों की राजधानियों, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों या प्रतिदिन 25000 से अधिक फुटफॉल वाले स्टेशनों पर एस्केलेटर स्थापित किए जा रहे हैं।

अगस्त 2022 तक अब तक 339 स्टेशनों पर 1090 एस्केलेटर उपलब्ध कराए जा चुके हैं। एस्केलेटर के प्रावधान की वर्षवार विवरण निम्नानुसार है:-

वर्ष
मार्च 2019 तक
2019-20
2020-21
2021-22
2022-23 अगस्त तक

स्थापित एस्केलेटर की सं.
656
86
120
182 + 10 (आरईपी.)
45 + 8 (आरईपी.)

लिफ्ट:- नीति के अनुसार, महाप्रबंधक/जोनल रेलवे को फुटफॉल, स्थान की कमी आदि को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट के प्रावधान के लिए स्टेशनों/प्लेटफार्मों का चयन करने का अधिकार है।

अगस्त 2022 तक, अब तक 400 स्टेशनों पर 981 लिफ्ट की व्यवस्था की जा चुकी है। लिफ्टों के प्रावधान की वर्षवार विवरण निम्नानुसार है:-

वर्ष
मार्च 2019 तक
2019-20
2020-21
2021-22
2022-23 अगस्त तक

स्थापित लिफ्ट की सं.
484
92
156
208
41

भारतीय रेल विभिन्न स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत है। रेलवे प्लेटफॉर्म पर एस्केलेटर और लिफ्ट का प्रावधान इसी का एक हिस्सा है और यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए यह एक आवश्यकता भी है। इस तरह की सुविधा से यात्रियों के बाहर निकलने/प्रवेश करने की सुविधा बढ़ेगी। साथ ही, यह यात्री सुरक्षा में सुधार की दिशा में एक और कदम है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

10 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

12 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

13 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.