गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में महाराष्ट्र 47 स्वर्ण सहित 114 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर है। हरियाणा 50 पदकों के साथ दूसरे और सर्विसेस 33 पदक लेकर तीसरे स्थान पर है।
महाराष्ट्र के तेजस अशोक शिरसे ने अविश्वसनीय उपलब्धि हासिल करते हुए पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ तेरह दशमलव आठ सेकैंड में पूरा करके नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड बनाया। उत्तर प्रदेश की प्रियंका गोस्वामी ने महिलाओं की 20 किमी पैदल चाल में 1 घंटा 36 मिनट 35 सेकैंड का समय लेकर नया राष्ट्रीय खेल रिकॉर्ड कायम किया।
महिलाओं की 3एम स्प्रिंगबोर्ड का स्वर्ण पदक मध्य प्रदेश की पलक शर्मा ने जीता और पुरुष वर्ग में सर्विसेज के एच लंदन सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। महिलाओं की आधुनिक पेंटाथलॉन स्पर्धा में मध्य प्रदेश की आध्या सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया और पुरुष वर्ग में महाराष्ट्र के मयंक चापेकर ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
आज विभिन्न राज्यों की टीमों के बीच हॉकी के कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं। पुरुष हॉकी में महाराष्ट्र, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल का दबदबा रहा जबकि महिला हॉकी में हरियाणा और झारखंड ने अपने विरोधियों पर धाक जमाई।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment