Categories: News-Headlines

37वां प्रतिष्ठित नौकायन सप्‍ताह और राष्‍ट्रीय लेजर चेम्पियनशिप हैदराबाद के हुसैन सागर झील में शुरू

37वां प्रतिष्ठित नौकायन सप्‍ताह और राष्‍ट्रीय लेजर चेम्पियनशिप हैदराबाद के हुसैन सागर झील में शुरू हो गई है। इसका आयोजन ईएमई सेलिंग एसोसिएशन-एमेसा, लेजर क्‍लास एसोसिएशन ऑफ इंडिया और हैदराबाद सेलिंग एसोसिएशन के संयुक्‍त तत्‍वावधान में किया गया है। कमोडोर ईएमई सेलिंग एसोसिएशन और लेजर क्लास एसोसिएशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल जेएस सिदाना ने औपचारिक रूप से कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि इस प्रतियोगिता से विभिन्‍न राष्‍ट्रीय और अंतर्राष्‍ट्रीय मंचों पर नाविकों के राष्‍ट्र के प्रतिनि‍धित्‍व करने का मार्ग प्रशस्‍त होगा।

वार्षिक नेशनल रेगाटा हैदराबाद नौकायन सप्ताह हर साल हुसैन सागर झील में आयोजित किया जाता है और राष्ट्रीय लेजर चैम्पियनशिप एशियाई खेलों के लिए प्रोयोगिक कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाती है। आयोजकों ने बताया कि कल तक 11 क्लबों का प्रतिनिधित्व करने वाले 89 प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण कराया था। सप्ताह भर चलने वाले इस कार्यक्रम का समापन इस महीने की 9 तारीख को होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.