प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सरकार वर्ष 2036 में होने वाले ओलम्पिक खेलों की मेजबानी के लिए भरसक प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करने और भारत को खेलों का अंतरराष्ट्रीय केंद्र बनाने पर भी कई स्तर पर काम चल रहा है।
कल चेन्नई में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के छठे संस्करण का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्ष में खेलों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को खत्म किया है। उन्होंने कहा कि भारत के खिलाड़ियों ने टोक्यो और पैरालंपिक में शानदार प्रदर्शन किया है और एशियाई खेल और एशियाई पैरा खेलों में इतिहास रचा है।
उन्होंने कहा कि हम सभी भारत को शीर्ष खेल राष्ट्र के रूप में देखना चाहते हैं, इसके लिए जरूरी है कि देश में लगातार बड़े खेलों का आयोजन हो, खिलाड़ियों का अनुभव बढ़े और जमीनी स्तर से खिलाड़ी चुनकर बड़ी प्रतिस्पर्धाओं में भाग लें। खेलो इंडिया अभियान गांव, गरीब, आदिवासी और निम्न मध्यवर्गीय परिवारों से आने वाले युवाओं के सपनों को साकार रहा है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment