लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम समाप्‍त

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम समाप्‍त

लोकसभा चुनाव के पहले चरण का प्रचार आज शाम समाप्‍त हो गया। इस चरण में 17 राज्‍यों और चार केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 102 निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार को वोट डाले जाएंगे। अरूणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, नागालैण्‍ड, सिक्किम, अण्‍डमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, पुद्दुचेरी, उत्‍तराखण्‍ड और तमिलनाडु में सभी लोकसभा सीटों के लिए इसी चरण में मतदान होगा। राजस्‍थान की 12, उत्‍तरप्रदेश की 8, मध्‍यप्रदेश की 6, असम और महाराष्‍ट्र की पांच-पांच, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मणिपुर की दो और छत्‍तीसगढ, त्रिपुरा और जम्‍मू कश्‍मीर की एक-एक…

Read More

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) ने अयोध्या में श्री राम लला के मस्तक पर सूर्य की रोशनी डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) ने अयोध्या में श्री राम लला के मस्तक पर सूर्य की रोशनी डालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत एक स्वायत्त निकाय, भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (आईआईए) ने अयोध्या में सूर्य तिलक परियोजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सूर्य तिलक परियोजना के अंतर्गत चैत्र मास में श्री राम नवमी के अवसर पर आज दोपहर 12 बजे श्री राम लला के मस्तक पर सूर्य की रोशनी डाली गई। भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA) की टीम ने सूर्य की स्थिति, प्रकाशीय प्रणाली के डिजाइन व अनुकूलन की गणना की और साइट पर एकीकरण और संरेखण का प्रदर्शन किया। श्री राम नवमी उत्सव की अंग्रेजी कैलेंडर…

Read More

भारतीय नौसेना के लिए DRDO द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस का केरल में उद्घाटन किया गया

भारतीय नौसेना के लिए DRDO द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस का केरल में उद्घाटन किया गया

रक्षा विभाग (आरएंडडी) के सचिव और DRDO के अध्यक्ष डॉ. समीर वी कामत ने आज केरल में इडुक्की के कुलमावु में अंडरवाटर एकॉस्टिकरिसर्च फेसिलिटी में ध्वनिक विशेषता एवं मूल्यांकन के लिए एक अत्याधुनिक सबमर्सिबल प्लेटफॉर्म (स्पेस) का उद्घाटन किया। डीआरडीओ की नौसेना भौतिक और महासागरीय प्रयोगशाला द्वारा स्थापित स्पेस को जहाजों, पनडुब्बियों और हेलीकॉप्टरों सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर भारतीय नौसेना के लिए निर्धारित सोनार प्रणालियों के लिए एक प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र के रूप में डिजाइन किया गया है। स्पेस नौसेना प्रौद्योगिकी प्रगति में एक महत्‍वपूर्ण उपलब्धि है। इसमें…

Read More

भारतीय तट रक्षक ने महाराष्ट्र तट के पास डीजल की तस्करी में लिप्‍त मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को अनधिकृत नकदी राशि ले जाते हुए पकड़ा

भारतीय तट रक्षक ने महाराष्ट्र तट के पास डीजल की तस्करी में लिप्‍त मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को अनधिकृत नकदी राशि ले जाते हुए पकड़ा

भारतीय तट रक्षक (ICG) ने मुंबई से 83 नॉटिकल माइलउत्तर पश्चिम में डीजल की तस्करी में लिप्‍त मछली पकड़ने वाली एक भारतीय नौका को अनधिकृत नकदी राशि ले जाते हुए पकड़ा है। सीमा शुल्क से मिली हुई सूचना के आधार पर भारतीय तट रक्षक क्षेत्रीय मुख्यालय (पश्चिम) ने एक ऑपरेशन शुरू किया। इस ऑपरेशन में महाराष्ट्र तट से दूर अपतटीय विकास क्षेत्रों सहित 200 वर्ग मील के क्षेत्र में मछली पकड़ने और व्यापारिक यातायात के बीच रा‍त्रिकालीन चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लगातार खोजबीन की गई। 15 अप्रैल, 2024 की रात में…

Read More