नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने DSSC, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने DSSC, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 28 मार्च 2024 को डीएसएससी, वेलिंगटन का दौरा किया और 79 स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया। नौसेना प्रमुख ने भारत की समुद्री विरासत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्रीय विशिष्टता स्थापित करने में देश के भूगोल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को लागू करते हुए भारतीय नौसेना के युद्ध के लिए तत्पर, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल में परिवर्तित होने पर प्रकाश डाला। एडमिरल आर हरि…

Read More

ICJ ने इज़रायल को गजा में फिलिस्तीनी लोगों के लिए बुनियादी खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपाय करने का आदेश दिया

ICJ ने इज़रायल को गजा में फिलिस्तीनी लोगों के लिए बुनियादी खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपाय करने का आदेश दिया

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय ने इज़रायल को गजा में फिलिस्तीनी लोगों के लिए बिना किसी देरी के बुनियादी खाद्य आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए तत्काल और प्रभावी उपाय करने का आदेश दिया है। अदालत ने कहा कि फिलिस्तीनियों को जीवन की बदतर परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है और गजा में अकाल और भुखमरी फैल रही है।

Read More

आज का अखबार हिंदी 29 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आज का अखबार हिंदी 29 मार्च 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

आबकारी नीति से जुडे धनशोधन मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री केजरीवाल की हिरासत एक अप्रैल तक बढाये की खबर को आज के सभी समाचार पत्रों ने अपने पहले पन्‍ने पर प्रमुखता से प्रकाशित किया है। दैनिक भास्‍कर ईडी के हवाले से लिखता है- कोई मुख्‍यमंत्री कानून से ऊपर नहीं है। राष्‍ट्रीय सहारा ने सुर्खी दी है-केजरीवाल ने कोर्ट में खुद की पैरवी और ईडी रिमांड एक अप्रैल तक बढी। वहीं केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमरीका की टिप्‍पणी पर विदेश मंत्रालय द्वारा अमरीकी अधिकारी को नसीहत जनसत्‍ता के पहले पन्‍ने पर…

Read More

आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

आईपीएल क्रिकेट में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया

इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कल डेल्ही कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में डेल्ही कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 185 रन बनाए। आईपीएल में आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।

Read More