Categories: News-Headlines

12वीं रक्षा प्रदर्शनी आज से गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में

बारहवीं रक्षा प्रदर्शनी आज से गुजरात के अहमदाबाद और गांधीनगर में शुरू हो रही है। इस का आयोजन दो वर्ष में एक बार किया जाता है। प्रदर्शनी में सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रम और उद्योग, सशस्त्र बलों के लिए रक्षा उत्‍पादों का प्रदर्शन करेंगे। पांच दिन की यह प्रदर्शनी 22 अक्‍तूबर तक चलेगी। एक रिपोर्ट-

इस बार रक्षा प्रदर्शनी का विषय है – गौरव पथ। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भारत को एक सुदृढ़ और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के दृष्टिकोण के अनुरूप है। इस आयोजन से भारतीय अंतरिक्ष वैमानिकी और रक्षा विनिर्माण क्षेत्र के लिए देश-विदेश के ग्राहकों के साथ साझेदारी और समन्‍वय से यह लक्ष्य हासिल करने में मदद मिलेगी। डिफेंस-एक्सपो के माध्यम से प्रतिभागियों को अपने साज़ो-सामान और क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। साथ ही भारतीय रक्षा उद्योग के लिए व्यापारिक साझेदारी के द्वार खुलेंगे। प्रदर्शनी के तहत सेना, नौसेना, वायु सेना, तटरक्षक बल तथा रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शनी में रक्षा मंत्रालय के रक्षा उत्पाद विभाग के भारतीय मंडप में स्वदेशी रक्षा उत्पाद, स्टार्ट-अप, रक्षा में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सहित नवीनतम तकनीक का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में निजी उद्योग, स्टार्टअप और कई राज्‍य सहित एक हजार से तीन सौ से अधिक प्रतिभागी हिस्‍सा ले रहे हैं। समाचार कक्ष से फरहत नाज़।

प्रदर्शनी के बारे में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि इस बार का डेफएक्सपो अब तक का सबसे बड़ा आयोजन है। यह रक्षा विनिर्माण क्षेत्र में भारत की क्षमताओं को प्रदर्शित करेगा। उन्‍होंने कहा कि भारत एक समय रक्षा उत्‍पादों का बड़ा आयातक था, अब वह रक्षा उत्‍पादों का निर्यात करने वाले विश्व के 25 शीर्ष देशों में शामिल हो चुका है।

अमृतकाल की प्रारंभिक बेला में इस डेफएक्‍सपो का आयोजन अगले 25 वर्षों में एरोस्‍पेस एंड डिफेंस सेक्‍टर में अग्रणी देशों में शामिल होने के भारत के संकल्‍प को दर्शाता है। हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी जी की डायनेमिक लीडरशिप में भारत के डिफेंस सेक्‍टर में भी पिछले कुछ वर्षों में पूरे संपर्ण के साथ पाथ टू पराइड की तरफ कदम अपने आगे बढाए हैं। हमारे डिफेंस सेक्‍टर वैश्विक स्‍तर पर डिजाइन, डेवेल्‍पमेंट और मैन्‍यूफेक्‍चरिंग में महारथ हासिल करने की ओर तेजी के साथ आगे बड़ा है।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

4 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

4 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

6 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

8 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

8 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.