ह्यूजेस नेटवर्क सिस्टम्स की अनुषंगी ह्यूजेज कम्युनिकेशंस इंडिया और भारती एयरटेल ने भारत में उपग्रह ब्रॉडबैंड सेवा प्रदान करने के लिए संयुक्त उपक्रम की बुधवार को घोषणा की।
एक बयान के मुताबिक इस उपक्रम (एचसीआईपीएल) के माध्यम से दोनों कंपनियों के वीसैट कारोबार को साथ लाया जाएगा और उपग्रह कनेक्टिवटी के जरिए प्राथमिक परिवहन, बैकअप और हाइब्रिड क्रियान्वयन संबंधी उद्यम नेटवर्किंग समाधान की पेशकश की जाएगी।
एचसीआईपीएल के प्रेसिडेंट एवं प्रबंध निदेशक पार्थो बनर्जी ने कहा, ‘‘इस साझेदारी में, ह्यूजेस और एयरटेल की क्षमताओं के मेल का लाभ भारत के ग्राहकों को मिलेगा।’’
इस समझौते की घोषणा मई 2019 में की गई थी। राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और टेलीकॉम विभाग की मंजूरी मिलने के बाद संयुक्त उपक्रम का गठन किया गया।
एयरटेल बिजनेस के निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी अजय चितकारा ने कहा, एयरटेल और ह्यूजेस की संयुक्त क्षमताओं के साथ ग्राहकों की पहुंच अगली पीढ़ी की उपग्रह कनेक्टिविटी से हो सकेगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment