प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान के हिरोशिमा में तीसरे क्वॉड शिखर सम्मेलन में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानिस, जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के साथ हिस्सा लिया। क्वॉड नेताओं ने स्पष्ट रूप से सीमा पार आतंकवाद सहित किसी भी रूप में हिंसक उग्रवाद और उससे संबंधित गतिविधियों और आतंकवाद की निंदा की। एक संयुक्त बयान में उन्होंने मुंबई के 26/11 और पठानकोट में आतंकी हमलों की निंदा की। विदेश मंत्री ने कहा कि इन नेताओं ने साझा लोकतांत्रिक मूल्यों और आपसी रणनीतिक हितों को ध्यान में रखते हुए हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के विकास को लेकर सकारात्मक चर्चा की। मुक्त, खुले और समावेशी हिन्द-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित अपने दृष्टिकोण को लेकर इन नेताओं ने संप्रभुता के सिद्धान्त, क्षेत्रीय अखंडता और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के महत्व को दोहराया। इन नेताओं ने क्वॉड दृष्टिकोण पर आधारित बयान – हिन्द-प्रशांत क्षेत्र के स्थायी भागीदार भी जारी किया, जो कि इनके सैद्धान्तिक दृष्टिकोण को दर्शाता है।
हिन्द-प्रशांत क्षेत्र की समृद्धि को मजबूती प्रदान करने के लिए इन नेताओं ने स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला पहल की भी घोषणा की, जो कि शोध और विकास की सुविधाएं प्रदान करेगी और हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में ऊर्जा के रुपांतरण का समर्थन करेगी। स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखला का विकास करने के लिए स्वच्छ ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं के क्वाड सिद्धांतों को मंजूरी दी गई थी।
‘क्वाड इंफ्रास्ट्रक्चर फैलोशिप प्रोग्राम’ को भी इस क्षेत्र में नीति निर्माताओं और उपयोगकर्ताओं को अपने देशों में टिकाऊ और व्यवहारिक बुनियादी ढांचे के डिजाइन, निर्माण और प्रबंधन को समर्थन देने के लिए मंजूरी दी गई थी।
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिरोशिमा के विक्टिम्स मेमोरियल सेनोटाफ पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री का जी-7 शिखर सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठकों का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण के लिए पापुआ न्यू गिनी और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाएंगे।
नेताओं ने प्रशांत क्षेत्र में पहली बार पलाऊ में छोटे पैमाने पर ओ आर ए एन तैनाती के लिए क्वॉड के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने खुले, अंत:प्रचालनीय और सुरक्षित टेलीकॉम प्लेटफॉर्म उद्योग में निवेश का समर्थन करने के लिए ओ आर ए एन सुरक्षा रिपोर्ट भी जारी किया। क्वॉड निवेशक नेटवर्क को रणनीतिक प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में निवेश की सुविधा प्रदान करने वाले एक निजी क्षेत्र के मंच के रूप में लॉन्च किया गया है। इन नेताओं ने पिछले साल टोक्यो शिखर सम्मेलन में घोषित समुद्री क्षेत्र जागरूकता के लिए हिन्द-प्रशांत क्षेत्र साझेदारी में हुई प्रगति का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस क्षेत्र के साथ मांग-संचालित विकास, सहयोग के लिए भारत का दृष्टिकोण इन प्रयासों में किस तरह से योगदान दे रहा है। उन्होंने क्वॉड के रचनात्मक एजेंडे को मजबूत करने और इस क्षेत्र के लिए ठोस परिणाम देने के महत्व पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने क्वॉड नेताओं को 2024 में अगले क्वाड शिखर सम्मेलन के लिए भारत आमंत्रित किया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment