हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी के बाद कुल 413 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। कल नामांकन वापसी के अंतिम दिन 92 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। राज्य में 12 नवंबर को मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने चुनाव प्रचार तेज़ कर दिया है।
भाजपा और कांग्रेस दोनों के स्टार प्रचारक पार्टी और उसके उम्मीदवारों के प्रचार के लिए हिमाचल आयेंगे। भाजपा के 32 स्टार प्रचारक आज से अपने विजय संकल्प अभियान की शुरूआत सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर जनसभाओं के साथ करेंगे। इन रैलियों को संबोधित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के साथ-साथ केन्द्रीय मंत्री और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमन्त्री भी हिमाचल आ रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी है। इस हफ्ते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय सड़क और परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। वहीं सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जु खड़गे, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, अशोक गलहोत, सचिन पायलट और भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के शीर्ष नेता स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। प्रियंका गांधी ने परिवर्तन रैली के साथ सोलन से कांग्रेस के प्रचार अभियान की शुरूआत की थी। वह मंडी में जनसभा को संबोधित करेंगी और कल कुल्लु में रोड-शो भी करेंगी।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment