हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की भारी वर्षा, भूस्खलन और बादल फटने की घटनाओं से जानमाल की भारी क्षति हुई है। राज्य में अब तक 62 लोगों की मृत्यु हो चुकी है जबकि 56 अन्य लापता हैं।
प्रदेश सरकार ने संबंधित जिला प्रशासन को प्रभावितों की हर संभव सहायता के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भारी वर्षा से सबसे अधिक प्रभावित मंडी जिले के धर्मपुर, थुनाग व जंजैहली क्षेत्रों का दौरा किया और प्रभावितों से मिलकर उन्हें हरसंभव मदद देने का भरोसा दिलाया। मंडी जिले के थुनाग क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी को बनाए रखने के लिए 11 जुलाई तक इंट्रा-सर्कल रोमिंग सुविधा सक्रिय कर दी गई है।
इसके तहत उपभोक्ता किसी भी उपलब्ध नेटवर्क से जुड़कर मोबाइल सेवाओं का लाभ ले सकेंगे, भले ही वह उनका मूल सेवा प्रदाता न हो। मौसम विभाग ने आगामी 8 जुलाई तक मौसम खराब बने रहने और कई जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी भी जारी की है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment