Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश में महिलाओं के लिए HRTC बसों में 50 प्रतिशत छूट, उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिमाचल सड़क परिवहन निगम की बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को किराये में 50 प्रतिशत छूट देने की घोषणा की है। उन्‍होंने यह भी घोषणा की कि पहली जुलाई से सभी उपभोक्‍ताओं को 125 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। कल चंबा में हिमाचल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जयराम ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों से जलापूर्ति का कोई प्रभार नहीं लिया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र सरकार के सहयोग से ही यह संभव हो पाया है, क्‍योंकि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश के प्रति एक विशेष लगाव है। मुख्‍यमंत्री ने होलीउतारला मार्ग और चंबा में मिनी सचिवालय का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के लिए पांच करोड़ रुपये स्‍वीकृत करने की घोषणा की। मुख्‍यमंत्री ने चंबा शहर में यातायात समस्‍या के समाधान के लिए कदम उठाने के अलावा चंबा का सौन्‍दर्यीकरण करने की घोषणा की। जयराम ठाकुर ने कहा कि उनकी सरकार ने लोगों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव लाने और राज्‍य का तेजी से तथा संतुलित विकास सुनिश्चित करने पर विशेष ध्‍यान दिया है।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

3 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

7 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.