हिमाचल प्रदेश में कल होने वाले विधानसभा चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो गईं हैं। विधानसभा की 68 सीटों के लिए 24 महिलाओं सहित 412 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह आठ बजे शुरू होगा और शाम पांच बजे तक चलेगा। आकाशवाणी से बातचीत में मुख्य चुनाव अधिकारी मनीष गर्ग ने बताया कि 157 मतदान केन्द्रों पर केवल महिला कर्मचारी ही तैनात रहेंगी।
भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने सभी सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य दलों में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी 11, बहुजन समाज पार्टी 13, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 1 और अन्य 45 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं।
इस बीच, हिमाचल सरकार ने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए राज्य में सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों, निगमों, शैक्षणिक संस्थाओं और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में काम कर रहे कर्मचारियों के लिए कल सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। दैनिक कर्मचारियों के लिए यह सवेतन अवकाश होगा। हिमाचल प्रदेश में ताशीगांग विश्व में सबसे ऊँचाई पर स्थित मतदान केन्द्र है। इसकी ऊँचाई समुद्र से 15 हजार 256 फीट ऊपर है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ताशीगांग के निवासी विधानसभा चुनाव में कल पहली बार मतदान करेंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment