हिमाचल प्रदेश में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच मुख्य मुकाबला होगा। सभी दल अपने-अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी ने चम्बा विधानसभा सीट के लिए अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब इस निर्वाचन क्षेत्र से इंदिरा कपूर के स्थान पर नीलम नैय्यर पार्टी की उम्मीदवार होंगी। कल पार्टी ने छह उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी की थी।
46 उम्मीदवारों के बाद कांग्रेस ने कल 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। सुरेन्द्र सिंह काकू को कांगड़ा और हरीश जनरथ को शिमला सीट से उम्मीदवार बनाया है। बम्बर ठाकुर बिलासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार होंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर और पार्टी प्रभारी हरजोत सिंह बैंस ने 54 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है।
आम आदमी पार्टी अब तक 68 में से 58 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवम्बर को मतदान होना है और चुनाव नतीजे आठ दिसम्बर को घोषित होंगे।
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment