Categories: News-Headlines

हिमाचल प्रदेश के लाहौल जिले में फंसे 144 पर्यटकों को निकालने के प्रयास जारी

हिमालच प्रदेश में लाहौल स्पिति के उदयपुर उप संभाग की पट्टन घाटी में अचानक आई बाढ़ और भूस्‍खलन से 144 पर्यटक दो दिनों से फंसे हुए हैं। बुधवार को कई स्थानों पर बाढ़ और चट्टानें खिसकने से कई रास्ते बाधित हुए।

लाहुल स्पीति जिले में उदयपुर अनुमंडल की पट्टन घाटी के विभिन्न स्थानों पर बच्चों समेत सभी 144 पर्यटक फंसे हुए हैं। जिला प्रशासन ने फंसे हुए सभी पर्यटकों को भोजन और आश्रय उपलब्ध कराया है और उन्हें हेलीकॉप्टर से सुरक्षित निकालने की प्रक्रिया में है। लाहुल स्पीति के उपायुक्त नीरज कुमार ने कहा कि सभी फंसे हुए पर्यटकों को एयरलिफ्ट करने के लिए राज्य सरकार से हेलीकॉप्टर मुहैया कराने का अनुरोध किया गया है। अगर मौसम साफ रहा तो सभी फंसे हुए पर्यटकों को हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मनाली-लेह नेशनल हाईवे को भी कल देर शाम यातायात के लिए खोल दिया गया है। इस बीच मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर आज लाहुल स्पीति जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। गौरतलब है कि बुधवार को लाहौल स्पीति जिले में कई स्थानों पर अचानक आई बाढ़ से भूस्खलन के चलते जगह-जगह मार्ग बाधित हो गए हैं। इस घटना में सात लोगों की मौत भी हुई।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.