हिंडनबर्ग रिसर्च की अदाणी समूह से संबंधित रिपोर्ट और अन्य मुद्दों पर आज दूसरे दिन भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रही। विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन के बाद लोकसभा को दोपहर दो बजे तक और राज्यसभा को ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
लोकसभा में आज सवेरे सदन की कार्रवाई आरंभ होते ही कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, जेडीयू, समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के सदस्य सदन के बीचोबीच आकर इस मामले की संयुक्त संसदीय समिति से जांच कराने की मांग करने लगे। बहुजन समाज पार्टी, टीआरएस और सीपीआई के सदस्य भी विरोध प्रदर्शन में शामिल थे। इस हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विरोध कर रहे सदस्यों से प्रश्नकाल चलने देने को कहा। उन्होंने कहा कि कई मंत्रालयों के महत्वपूर्ण प्रश्न आज के लिए सूचीबद्ध हैं और सदन की कार्यवाही को बाधित करना सदन की गरिमा के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सदन को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर चर्चा करनी है और सदन को बाधित करना उचित नहीं है। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि सदस्यों को अपने मुद्दों को लेकर पहले से नोटिस देना चाहिए। हंगामा जारी रहने पर लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्रवाई दोपहर दो बजे तक स्थगित कर दिया।
राज्यसभा में भी कुछ ऐसा ही माहौल रहा। सदन की कार्रवाई शुरू होने पर सभापति जगदीप धनखड़ ने स्थगन नोटिसों की यह कहकर अनुमति नहीं दी कि निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। सभापति ने कहा कि संसद चर्चा का स्थान है हंगामे का नहीं। उन्होंने सदस्यों से अपील की कि सदन की व्यवस्था बनाए रखें ताकि सूचीबद्ध विषयों पर चर्चा हो सके। शोरशराबे के बीच सदन की कार्रवाई दोपहर ढाई बजे तक स्थगित कर दी गई।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment