Categories: News-Headlines

हरियाणाः 19वें एशियाई खेलों में पदक विजेताओं को मुख्यमंत्री खट्टर ने किया सम्मानित, स्वर्ण विजेता को मिले 3 करोड़ रुपये

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज चीन में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में पदक जीतकर प्रदेश व देश का मान बढ़ाने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को उनकी उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। करनाल में पदक विजेता खिलाड़ियों व प्रतिभागी खिलाड़ियों के लिए आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ियों को 3 करोड़ रुपये, रजत पदक विजेता को 1 करोड़ पचास लाख रुपये और कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को 75 लाख रुपये नगद पुरस्कार, प्रशंसा पत्र और नौकरी का नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री श्री @mlkhattar ने आज करनाल में 19वें एशियाई खेलों के पदक विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार तथा नौकरी के ऑफर लेटर प्रदान कर सम्मानित किया।

सीएम ने खेलो इंडिया योजना के तहत 10 खेलो इंडिया केंद्र का उद्घाटन कर हरियाणा के खिलाड़ियों को समर्पित किया तथा 2… pic.twitter.com/R3kcUwvuEU

— CMO Haryana (@cmohry) October 20, 2023

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। उन्होंने कहा कि शूटिंग में खिलाड़ियों को बढ़ावा देने हेतु राज्य सरकार द्वारा जिला झज्जर के गांव निमाना तथा पंचकूला के सेक्टर-32 में निशानेबाज़ी के अभ्यास के लिए शूटिंग रेंज स्थापित की जाएगी। इसके अलावा, जिला यमुनानगर के तेजली स्टेडियम में और फरीदाबाद के जिला खेल परिसर में तीरंदाजी के दो केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जो खेल राष्ट्रीय खेलों की सूची में शामिल नहीं हैं, ऐसे छोटे व स्थानीय खेलों के संगठनों को भी पुरस्कार के दायरे में लाने का काम किया जा रहा है। इन खेलों के विजेता खिलाड़ियों को भी सामान्य खेलों की तर्ज पर विभिन्न पुरस्कार राशि प्रदान करके उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि ऐसे सामान्य खेलों को और बढ़ावा मिल सके।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

13 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

13 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

15 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

17 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

17 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.