Categories: News-Headlines

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने त्‍यौहारों के मद्देनजर लोगों से भीड़ से दूर रहने और मास्‍क का उपयोग करने की अपील की

केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने आने वाले त्‍यौहारों के मद्देनजर लोगों से भीड से दूर रहने, उचित दूरी बनाए रखें और मास्‍क का उपयोग करने की अपील की है। संवाददाताओं से बात करते हुए स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने लोगों से कोविड उचित व्‍यवहार के साथ त्‍यौहार मनाने को कहा है। उन्‍होंने कहा कि केरल में एक लाख चवालिस हजार से अधिक सक्रिय मामले है। जो देश के कुल सक्रिय मामलों का 52 प्रतिशत है1 महाराष्‍ट्र में चालीस हजार, तमिलनाडु में 17 हजार और मिजोरम में 16 हजार आठ सौ जबकि कर्नाटक में 12 हजार और आंध्र प्रदेश में 11 हजार से अधिक सक्रिय मामले हैं।

स्‍वास्‍थ्‍य सचिव ने कहा कि केरल में सक्रिय मामलों में कमी आ रही है फिर भी यह कुल मामलों से अधिक है। देश भर में सक्रिय मामले घट रहे हैं और स्‍वस्‍थ होने की दर बढ रही है। राजेश भूषण ने कहा कि देश में स्‍वस्‍थ होने की दर 98 प्रतिशत है। देश के 18 जिलों से साप्‍ताहिक संक्रमण दर पांच से दस प्रतिशत के बीच होने की पुष्टि हुई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद के महानिदेशक डॉक्‍टर बलराम भार्गव ने कहा है कि इस वर्ष अनावश्‍यक यात्रा से बचें और त्‍यौहार मनाएं। उन्‍होंने कहा कि डेंगू टीका एक महत्‍वपूर्ण एजेंडा है जिसके लिए देश में कुछ कंपनियों को लाइसेंस दिए गए ओर इनमें कई कंपनियों ने विदेशों में पहले चरण का परीक्षण कर लिया है। उन्‍होंने कहा कि सघन परीक्षण सरकार की योजना है। उन्‍होंने कहा कि यह समय की आवश्‍यकता है कि सभी वयस्‍कों को टीका लगाया जाए। इस समय बूस्‍टर डोज उचित नहीं है। इस समय 18 साल से ऊपर आयु वर्ग की 69 प्रतिशत आबादी को कोविडरोधी पहला टीका लगाया जा चुका है जबकि‍ 25 प्रतिशत आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

6 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

7 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

9 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

10 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

11 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.