एलन मस्क की स्पेस-एक्स मंगलवार को अमेरिका के केप कैनावेरल से भारत के संचार उपग्रह जीसैट-20 को लॉन्च करेगी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के अध्यक्ष एस. सोमनाथ ने बताया कि स्पेस-एक्स का फाल्कन-9 इसरो का जीसैट-20 लॉन्च करेगा।
इसके 14 वर्षों तक परिचालन में रहने की संभावना है। जीसैट-20 को जीसैट एन-2 भी कहा जाता है, जो पूरे भारत में विभिन्न महत्वपूर्ण सेवाएं प्रदान करेगा, जिसमें दूरदराज के क्षेत्रों के लिए इंटरनेट कनेक्टिविटी भी शामिल है।
4 हजार 700 किलोग्राम का जीसैट-20 भारत के सबसे भारी संचार उपग्रहों में से एक है। यह इतना भारी है कि बाहुबली के नाम से विदित भारत का अपना रॉकेट एलवीएम-3 भी इसे लेकर नहीं जा सकता, इसलिए इसकी लॉन्चिग के लिए स्पेस-एक्स को चुना गया।
स्पेस-एक्स का हेवी-लिफ्टर फाल्कन-9 रॉकेट 8 हजार 300 किलोग्राम तक के भार को जियोस्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट में लॉन्च कर सकता है।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment