Categories: News-Headlines

सैफ चैंपियनशिप में नेपाल को 2-0 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची भारतीय फुटबॉल टीम

भारतीय फुटबॉल टीम सैफ चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। कल बेंगलुरु में ग्रुप-ए के अपने दूसरे मुकाबले में, भारत ने नेपाल को दो-शून्य से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। भारत की ओर से सुनील क्षेत्री और महेश सिंह ने गोल दागे।

इससे पहले, भारत ने अपने शुरूआती मैच में पाकिस्तान पर चार-शून्य से जीत दर्ज की थी। ग्रुप-ए में अपने दोनों मुकाबले जीतकर भारत और कुवैत शीर्ष पर हैं। दोनों ही देशों के छह-छह अंक हैं।

टूर्नामेंट में ग्रुप-बी में, आज दोपहर साढ़े तीन बजे बांग्लादेश का मुकाबला मालदीव से होगा। शाम साढ़े सात बजे लेबनान और भूटान आमने-सामने होंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने भेजा नोटिस

IRCTC पर बड़ा सवाल! ट्रेन के टॉयलेट में बर्तन धोने का वीडियो वायरल, FSSAI ने… Read More

4 hours ago

This website uses cookies.