कॉलेज ऑफ नर्सिंग के बीएससी के (एच) नर्सिंग के चौथे बैच का कमीशनिंग समारोह 14 अक्टूबर, 2021 को आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) – एएच (आरएंडआर), दिल्ली कैंट में आयोजित किया गया। एएच (आर एंड आर) के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल जॉय चटर्जी मुख्य अतिथि थे। सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल स्मिता देवरानी ने नए कमीशन प्राप्त नर्सिंग अधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह के दौरान, 29 नर्सिंग कैडेटों को सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) में लेफ्टिनेंट के रूप में कमीशन दिया गया और उन्हें विभिन्न सशस्त्र बलों के अस्पतालों में तैनात किया जाएगा।
अपने संबोधन में लेफ्टिनेंट जनरल जॉय चटर्जी ने नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को बधाई दी और उनसे सैन्य नर्सिंग सेवा की नैतिकता को पोषित करने और सेवा की परंपरा का उत्थान करने का आग्रह किया। जनरल ऑफिसर ने देश में महामारी से निपटने में कोविड-19 के अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं की भूमिका की सराहना की। उन्होंने युवा लेफ्टिनेंटों को सलाह दी कि वे रोगियों को करुणा और समर्पण के साथ चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए चिकित्सा और नर्सिंग के क्षेत्र में नवीनतम विकास से अवगत रहें।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment