Categories: News-Headlines

सैनिक स्कूलों में कक्षा-6 और कक्षा-9 में प्रवेश के लिए अखिल भारतीय प्रवेश परीक्षा 2023 के परिणाम घोषित

अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (एआईएसएसईई) 2023 का आयोजन 08 जनवरी, 2023 को नेशनल टेस्ट एजेंसी (एनटीए) द्वारा देश भर के 180 शहरों में किया गया था। यह प्रवेश परीक्षा 33 सैनिक स्कूलों और 18 नए-स्वीकृत सैनिक स्कूलों में कक्षा-6 और कक्षा-9 में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

एआईएसएसईई-2023 में कुल 1,79,809 अभ्यर्थी शामिल हुए और अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित लिखित परीक्षा में 1,24,467 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की संख्या अब तक सबसे अधिक और पिछले सभी वर्षों की तुलना में काफी अधिक रही है। यह भी देखा गया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष उत्तीर्ण प्रतिशत भी अधिक है।

कक्षा 6 में प्राप्त उच्चतम अंक 300 में से 292 थे, जबकि कक्षा 9 में प्राप्त उच्चतम अंक 400 में से 388 थे। सभी उम्मीदवारों के स्कोर कार्ड एनटीए पोर्टल https://aissee.nta.nic.in. पर उपलब्ध हैं।

प्रवेश प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और किसी भी मानवीय हस्तक्षेप को कम करने के उद्देश्य से, उम्मीदवारों द्वारा स्कूलों की पसंद के चयन और चिकित्सा परीक्षा के लिए स्लॉट के आवंटन सहित प्रवेश प्रक्रिया ई-काउंसलिंग के माध्यम से की जाएगी। योग्य उम्मीदवार इस वर्ष ई-काउंसलिंग के माध्यम से मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों और नए 18 स्कूलों में सीट आवंटन के लिए एक से ज्यादा विकल्प चुन सकेंगे।

ई-काउंसलिंग पोर्टल https://mes.ncog.gov.in/sainikschoolecounselling को शुरू कर दिया गया है। पहले दौर में प्रवेश के लिए उम्मीदवारों को अपनी पसंद भरने के लिए आठ दिन यानी 06-13 मार्च, 2023 तक मौका दिया जाएगा। पहले चरण में खाली रह गई सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया के अगले चरणों की तारीख का ऐलान पहले चरण की प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद किया जाएगा और इसके लिए तारीखें ई-काउंसलिंग पोर्टल पर प्रकाशित की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह है कि वो नियमित रूप से पोर्टल पर जाकर अगली तारीखों की जानकारी लें।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

19 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

23 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.