Categories: News-Headlines

सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 2023-24 के लिए ऑनलाइन संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा आज शुरू हुई

सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 2023-24 के लिए ऑनलाइन संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा आज शुरू हुई। परीक्षा देश के एक सौ 76 स्थानों में 375 केंद्रों पर आयोजित की गई। यह परीक्षा 26 अप्रैल तक जारी रहेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि भारतीय सेना ने पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा की शुरुआत के साथ अग्निवीरों, जूनियर कमीशंड अधिकारियों और अन्य श्रेणियों की भर्ती के लिए प्रक्रिया में बदलाव किया है।

शिक्षा मंत्रालय के अधीन मिनी रत्न कंपनी एजुकेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की सहायता से ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जा रही है। नई भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी। पहले में सभी उम्मीदवार जिन्होंने ऑनलाइन पंजीकरण और आवेदन किया है, वे ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा देंगे। दूसरे चरण में, शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को भर्ती रैलियों के लिए जून 2023 से कई समूहों में बुलाया जाएगा, जहां उनका शारीरिक परीक्षण होगा। तीसरे चरण में चयनित उम्मीदवारों की चिकित्‍सा जांच होगी। मंत्रालय ने कहा कि संशोधित भर्ती प्रक्रिया से भर्ती सुव्यवस्थित और पारदर्शी बनेगी और इसे नवीनतम सूचना प्रणाली का उपयोग कर डिज़ाइन किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.