सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने रानीखेत (उत्तराखंड) के कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर में 13 अक्टूबर, 2023 को आयोजित एक शानदार कॉलर प्रजेंटेशन परेड के दौरान नागा रेजिमेंट की तीसरी बटालियन को प्रतिष्ठित ‘प्रेसिडेंट्स कॉलर्स’ से सम्मानित किया।
सेना प्रमुख ने परेड का निरीक्षण करने के बाद संचालन, प्रशिक्षण एवं खेल सहित सैन्य गतिविधियों के सभी क्षेत्रों में नागा रेजिमेंट की समृद्ध परंपराओं की सराहना की। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने कम समय में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए भी इस नवगठित इकाई की प्रशंसा की और सभी रैंकों को गर्व के साथ राष्ट्र की सेवा करने के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कॉलर प्रजेंटेशन परेड में लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, पूर्वी कमान, कुमाऊं और नागा रेजिमेंट और कुमाऊं स्काउट्स के कर्नल, लेफ्टिनेंट जनरल एनएस राजा सुब्रमणि, जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, मध्य कमान के साथ बड़ी संख्या में सेवारत और सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी भी शामिल हुए।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लोकसभा को संबोधित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वीकार किया कि महत्वपूर्ण… Read More
सरकार ने अधिसूचित किया है कि टाटा सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड द्वारा गुजरात के धोलेरा… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों का फोन आया। बातचीत के दौरान,… Read More
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि ईरान परमाणु हथियार बनाने में… Read More
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से… Read More
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment