Categories: News-Headlines

सेना प्रमुख नरवणे ने सिंगापुर में द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे ने सोमवार को सिंगापुर में क्रानजी युद्ध स्मारक का दौरा किया और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान कर्तव्य निभाते हुए शहीद होने वालों को श्रद्धांजलि दी।

यह स्मारक द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सिंगापुर और मलाया को जापानी हमलावरों से बचाने के दौरान जान गंवाने वाले उन पुरुषों और महिलाओं को समर्पित है जो भारत, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, श्रीलंका, मलाया, नीदरलैंड और न्यूजीलैंड के निवासी थे।

भारतीय सेना के अतिरिक्त महानिदेशक (सार्वजनिक सूचना) ने ट्वीट कर कहा कि यात्रा के पहले दिन जनरल नरवणे ने सिंगापुर में क्रानजी युद्ध स्माकर का दौरा कर द्वितीय विश्वयुद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनरल नरवणे द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को और मजबूत करने के तौर-तरीकों का पता लगाने के लिए तीन दिवसीय सिंगापुर यात्रा पर हैं।

वह 4 से 8 अप्रैल तक सिंगापुर की अपनी यात्रा के दौरान वहां के वरिष्ठ सैन्य असैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत करेंगे। वह सिंगापुर में कुछ सैन्य प्रतिष्ठानों का भी दौरा करेंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

8 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

52 minutes ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.