कश्मीर घाटी की अपनी दो दिवसीय यात्रा के दूसरे दिन, सेना प्रमुख (सीओएएस) जनरल एम. एम. नरवणे ने नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा हालात का जायजा लिया।
सेना प्रमुख ने सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई. के. जोशी और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डी. पी. पांडेय के साथ आंतरिक इलाकों की इकाइयों का दौरा किया, जहां पर स्थानीय कमांडरों ने सुरक्षा की वर्तमान स्थिति के बारे में सेना प्रमुख को अवगत कराया तथा आतंकवादियों द्वारा की जाने वाली घुसपैठ की कोशिशों को विफल करने के लिए किए गए उपायों की भी जानकारी दी। थल सेनाध्यक्ष ने जवानों के साथ भी बातचीत की और अभियान संबंधी उनकी उच्च स्तर की तैयारियों तथा ऊंचा मनोबल बनाकर रखने के लिए उनकी प्रशंसा की। नियंत्रण रेखा पर शांति की वर्तमान स्थिति की सराहना करते हुए, उन्होंने सभी कमांडरों एवं टुकड़ियों को आगाह किया कि, वे सैनिकों मनोबल बनाए रखें और किसी भी उभरती सुरक्षा चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए तैयार रहें। सेना प्रमुख ने सभी सरकारी एजेंसियों को क्षेत्र में शांति बनाए रखने और कोविड-19 महामारी के प्रसार का मुकाबला करने के लिए लोगों तक पहुंचने में उनके निकट समन्वय के लिए तहेदिल से बधाई दी।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment