Categories: News-Headlines

सूडान में सेना के तख्तापलट के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी

सूडान में सेना के तख्‍ता पलट के बाद सड़कों पर विरोध प्रदर्शन जारी है। राजधानी खारतूम में प्रदर्शनकारियों ने सेना विरोधी नारे लगाते हुए सड़कों अवरूद्ध कर दिया है। तख्‍ता पलट का नेतृत्‍व करने वाले जनरल अब्‍देल फतह बुरहान ने कल सरकार को बर्खास्‍त कर राजनैतिक नेताओं को गिरफ्तार कर आपातकाल लगा दिया। प्रदर्शनकारी भीड़ पर सैनिकों की गोलीबारी में दस लोगों की मृत्‍यु हो गई है। जनरल बुरहान आज मीडिया को संबोधित करेंगे।

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद आज सूडान संकट पर चर्चा करेगा। खारतूम के हवाई अड्डे बंद कर अंतर्राष्‍ट्रीय उड़ाने निलंबित कर दी गई हैं। इंटरनेट और फोन लाइनें भी बंद कर दी गई हैं।

अमेरिका ने सूडान में तख्तापलट का किया विरोध, आर्थिक मदद पर लगाई रोक

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने सूडान में तख्तापलट के बाद उसे दी जाने वाली 70 करोड़ डॉलर की आर्थिक मदद सोमवार को रोक दी। सूडान की सेना ने सोमवार को तख्तापलट कर सत्ता अपने हाथ में ले ली थी और प्रधानमंत्री तथा सत्ता हस्तांतरण सरकार के अन्य अधिकारियों को हिरासत में ले लिया था। अमेरिका के कई अधिकारियों ने इसकी निंदा की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि खार्तूम में मौजूदा घटनाक्रम की समीक्षा लंबित होने के मद्देनजर सहायता के पूर्ण पैकेज पर ‘‘रोक’’ लगाई जाती है।

प्राइस ने प्रधानमंत्री अब्दुल्ला हमदोक सहित गिरफ्तार किए गए सभी लोगों को तत्काल रिहा करने की मांग की है। उन्होंने कहा, ‘‘असैन्य सत्ता हस्तांतरण सरकार को तत्काल बहाल करें। वह सूडान के लोगों की इच्छा का नेतृत्व करते हैं, जिसका उन्हें मिले समर्थन से पता चलता है।’’

Leave a Comment

Recent Posts

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

3 hours ago

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी

सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More

3 hours ago

NLDSL और महाराष्ट्र ने राज्य की रसद व्यवस्था को मजबूत करने और विकसित भारत का समर्थन करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More

5 hours ago

परिसीमन का विरोध करने वाले SC/ST सीट बढ़ोतरी के भी विरोधी हैं: गृह मंत्री अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More

5 hours ago

प्रधानमंत्री ने सांसदों से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संशोधन के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.