सूडान में देश के सुरक्षा बलों के प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच युद्धविराम तीन दिन के लिए आगे बढाने पर सहमति हो गई है। इसकी अवधि समाप्त होने से कुछ ही घंटे पहले इसे आगे बढ़ाने पर समझौता हुआ है। पड़ोसी देशों और विश्व समुदाय के गहन राजनयिक प्रयासों के बाद यह सहमति सम्भव हुई है।
जेद्दाह हवाई अड्डे पर युद्धग्रस्त सूडान से सुरक्षित निकाले गए 121 भारतीयों के आठवें जत्थे का विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने स्वागत किया। मुरलीधरन ने ट्वीट में कहा कि भारतीयों को सुरक्षित निकालने की यह कार्रवाई काफी जटिल थी। उन्होंने बताया कि दूतावास के कर्मचारियों के परिवार के सदस्य भी इस जत्थे का हिस्सा हैं। मुरलीधरन ने जेद्दाह हवाई अड्डे पर 135 भारतीय नागरिकों के नौंवे जत्थे की भी अगवानी की। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि सुरक्षित निकाले गए 135 यात्रियों का दसवां जत्था भी सूडान के बंदरगाह से जेद्दाह के लिए रवाना हो चुका है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More
अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More
सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment