Categories: News-Headlines

सूडान के प्रधानमंत्री अब्‍दुल्‍ला हमदोक ने सैन्‍य तख्‍ता पलट से उपजे राजनीतिक गतिरोध के कारण त्‍याग-पत्र देने की घोषणा की

सूडान के प्रधानमंत्री अब्‍दुल्‍ला हमदोक ने सैन्‍य तख्‍ता पलट से उपजे राजनीतिक गतिरोध के कारण त्‍याग-पत्र देने की घोषणा की है। उन्‍होंने हाल ही में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनकारियों पर सेना के बल प्रयोग के विरोध में यह निर्णय किया है। सशस्‍त्र बलों की हिंसा में दो लोग मारे गए थे। टेलीविजन प्रसारण में हमदोक ने कहा कि नए समझौते के लिए फिर से वार्ता की जरूरत है। हमदोक ने पिछले वर्ष नवम्‍बर में सेना के साथ राजनीतिक समझौता किया था। अब्‍दुल्‍ला हमदोक संयुक्‍त राष्‍ट्र के पूर्व अधिकारी हैं और उन्‍हें सूडान में लोकतांत्रिक सरकार के प्रमुख चेहरे के रूप में जाना जाता है। सैन्‍य तख्‍ता पलट के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय दबाव के कारण उन्‍हें नवम्‍बर में नई सरकार गठित करने के लिए फिर से प्रधानमंत्री बनाया गया था।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

5 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

5 hours ago

This website uses cookies.