Categories: News-Headlines

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन 9 से 12 फरवरी 2023 तक श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन 9 से 12 फरवरी 2023 तक श्रीलंका की यात्रा पर रहेंगे। डॉ. मुरुगन भारत सरकार के अनुदान से निर्मित जाफना सांस्कृतिक केंद्र को श्रीलंका के लोगों को समर्पित करने के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री ने मार्च 2015 में इस केंद्र का शिलान्यास किया था।

डॉ. मुरुगन यात्रा के दौरान विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे जो श्रीलंका में भारत सरकार की जन-केंद्रित विकास साझेदारी के पैमाने और सीमा को रेखांकित करते हैं। सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री यात्रा के दौरान नेताओं और हितधारकों के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत भी करेंगे।

जाफना सांस्कृतिक केंद्र भारत-श्रीलंका विकास साझेदारी का एक शानदार उदाहरण है। यह मुख्य रूप से उत्तरी प्रांत के लोगों के लिए सांस्कृतिक बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के उद्देश्य से एक सुलह परियोजना के रूप में स्वीकार किया गया था। इस अत्याधुनिक केंद्र में कई सुविधाएं शामिल हैं जैसे दो मंजिलों का एक संग्रहालय, 600 से अधिक लोगों के लिए एक उन्नत थिएटर शैली का सभागार, एक 11-मंजिला शिक्षण टॉवर, एक सार्वजनिक चौक जो एक रंगभूमि मंच के रूप में भी कार्य कर सकता है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

10 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

10 hours ago

This website uses cookies.