Categories: News-Headlines

सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्‍ट्रीय कार्यबल गठित किया

सुप्रीम कोर्ट ने स्‍वास्‍थ्‍य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए राष्‍ट्रीय कार्यबल गठित किया है। मुख्‍य न्‍यायधीश डी. वाई. चन्‍द्रचूड के नेतृत्‍व वाली खंडपीठ ने कोलकाता के अस्‍पताल में एक महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले की सुनवाई के दौरान कार्यबल से तीन सप्‍ताह के भीतर अपनी अंतरिम और दो महीने के भीतर अंतिम रिपोर्ट प्रस्‍तुत करने का निर्देश दिया है। मुख्‍य न्‍यायधीश ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अदालत देशभर से डॉक्‍टरों का एक राष्‍ट्रीय कार्यबल गठित कर रही है। ये कार्यबल ऐसे दिशा-निर्देशों की सिफारिश करेगा जो पूरे देश में लागू होंगे।

देशभर के डॉक्‍टरों और चिकित्‍सा कर्मियों के असुरक्षित कामकाजी माहौल पर चिन्‍ता व्‍यक्‍त करते हुए न्‍यायालय ने कहा कि वर्तमान कानून डॉक्‍टरों की सांस्‍थानिक सुरक्षा को सही प्रकार से व्‍यक्‍त नहीं करते हैं। न्‍यायालय ने कहा कि उसने वर्गीकृत मुद्दों की ओर ध्‍यान आकर्षित करने के लिए कोलकाता के आर. जी. कर मेडिकल अस्पताल में एक डॉक्टर से दुष्‍कर्म और हत्या के मामले में स्‍वत: संज्ञान लिया है। न्‍यायालय ने कहा कि देश जमीनी बदलाव के लिए एक और दुष्‍कर्म और हत्या का इंतजार नहीं कर सकता।

डॉक्‍टरों के इस कार्यबल में वाइस एडमिरल सर्जन आर. सरीन, डॉक्‍टर डी. नागेश्‍वर रेड्डी, डॉ. एम श्री निवास, डॉ. प्रतिमा मूर्ति, डॉ. गोवर्धन दत्‍त पुरी, डॉ. सौमित्र रावत, प्रोफेसर अनीता सक्‍सेना (कॉर्डियोलॉजी प्रमुख, एम्‍स दिल्‍ली) प्रोफेसर पल्‍लवी सप्रे (डीन, ग्रांट मेंडिकल कॉलेज, मुम्‍बई) और पदमा श्रीवास्‍तव (न्‍यूरोलॉजी विभाग एम्‍स) शामिल होंगे।

न्‍यायालय की खंडपीठ ने यह भी उल्‍लेख किया कि महाराष्‍ट्र, केरल, तेलंगाना जैसे कुछ राज्‍यों ने डॉक्‍टरों के खिलाफ हिंसा से निपटने के लिए अपने कानून तैयार किए हैं। हालांकि इन कानूनों में संस्‍थागत सुरक्षा मानकों की कमी का उल्‍लेख नहीं किया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

हिमंता बिस्वा सरमा असम में भाजपा विधायक दल के नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुने गए

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हिमंत बिस्वा सरमा को भाजपा और एनडीए–दोनों के… Read More

1 hour ago

DRDO ने स्क्रैमजेट कंबस्टर के सफल परीक्षण से हाइपरसोनिक मिसाइल विकास में बड़ी सफलता हासिल की

डीआरडीओ की रक्षा अनुसंधान और विकास प्रयोगशाला (डीआरडीएल) ने अपने सक्रिय रूप से कूल्ड फुल… Read More

6 hours ago

WHO ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर 42 दिन निगरानी के निर्देश दिए

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने हंतावायरस संक्रमण की आशंका वाले एमवी होंडियस क्रूज पर सवार सभी… Read More

6 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुडुचेरी का मुख्यमंत्री नियुक्त किया

राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एन. रंगासामी को पुद्दुचेरी का मुख्‍यमंत्री नियुक्‍त किया है। उप-राज्‍यपाल कैलाश… Read More

6 hours ago

केंद्र ने नियमों के प्रकाशन के साथ चार श्रम संहिताएं लागू कीं

केंद्र सरकार ने श्रम संहिता के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इससे केंद्रीय मंत्रालयों,… Read More

6 hours ago

भारतीय रिजर्व बैंक ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी निर्देशों का पालन न करने के लिए जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.