उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र सरकार, निर्वाचन आयोग, वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल और याचिकाकर्ताओं से, वस्तुओं और सेवाओं के नि:शुल्क वितरण के विनियमन के बारे में विचार-विमर्श के लिए विशेषज्ञ निकाय के गठन पर एक सप्ताह के भीतर अपने सुझाव देने को कहा है। शीर्ष न्यायालय ने कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान राजनीतिक दलों के नि:शुल्क सेवाएं तथा वस्तुएं देने के वायदों पर नियंत्रण के लिए एक निकाय के गठन की आवश्यकता है, जिसमें नीति आयोग, वित्त आयोग, सत्ताधारी तथा विपक्षी दलों, रिजर्व बैंक और अन्य हितधारकों को शामिल किया जाए। उच्चतम न्यायालय चुनाव के दौरान नि:शुल्क वस्तुएं और सेवाएं उपलब्ध कराने के राजनीतिक दलों के वायदे के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई कर रहा था। प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति एन वी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा है कि निशुल्क वस्तुओं और सेवाओं के वायदे के नुकसान और फायदे को तय करने की आवश्यकता है, क्योंकि इसका अर्थव्यवस्था पर बडा प्रभाव पडता है।
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment