केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज तेलंगाना के बीबीनगर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में ई-संजीवनी पहल के अंतर्गत ई-परामर्श सेवाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान चिकित्सा के बुनियादी ढांचे और सेवाओं में सुधार के लिए कई कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुगम और सुलभ चिकित्सा सेवाओं के लिए विश्व भारत की ओर देख रहा है और देश, एक औषधि केंद्र बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं में सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि रोगियों के डेटा को संदर्भ के लिए रखा जा सके।
पिछले कुछ वर्षों में चिकित्सा क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए डॉ. मांडविया ने कहा कि देश में मेडिकल कॉलेजों की सीटों की संख्या लगभग दोगुनी हो चुकी है। उन्होंने कोविड महामारी के दौरान डॉक्टरों और नर्सों के कार्यों की भी सराहना की।
ICC क्या है? क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी संस्था की पूरी जानकारी क्रिकेट की दुनिया… Read More
शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More
RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More
ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान मैच स्कोरकार्ड: 22 रन से जीता पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच… Read More
1 जून को बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत में बारिश और तेज हवाओं का… Read More
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment