भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने एएचवीएफ II होल्डिंग्स सिंगापुर II प्राइवेट लिमिटेड (अधिग्रहणकर्ता) द्वारा हीरो फिनकॉर्प लिमिटेड (लक्ष्य) के कुछ अनिवार्य परिवर्तनीय तरहीजी शेयरों के अधिग्रहण को प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 की धारा 31(1) के तहत मंजूरी दी है।
प्रस्तावित संयोजन अधिग्रहणकर्ता द्वारा लक्ष्य के कुछ अनिवार्य परिवर्तनीय तरजीही शेयरों के सबस्क्रिप्शन से संबंधित है जो परिवर्तित होने के बाद एचएफएल में एक निश्चित शेयरधारिता का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अधिग्रहणकर्ता सिंगापुर में निगमित एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। इसका स्वामित्व अपोलो मैनेजमेंट, एल. पी. अपोलो मैनेजमेंट एल. पी. से संबद्ध एवं इसके संबद्धों द्वारा प्रबंधित निवेश फंडों के पास है जिसे कुल मिलाकर अपोलो कहा गया है। अपोलो मैनेजमेंट एल. पी. अमेरिका के स्टेट ऑफ डेलावेयर के कानूनों के अनुसार गठित एक सीमित भागीदारी कंपनी है। अपोलो से संबद्ध कंपनियों द्वारा प्रबंधित निवेश फंड दुनिया भर में विभिन्न कारोबार करने वाली कंपनियों और उने द्वारा जारी ऋण पत्रों में निवेश करते हैं।
लक्ष्य भारत में निगमित एक कंपनी है और वह मुख्य तौर पर वित्तपोषण एवं इससे संबंधित वित्तीय सेवाओं का कारोबार करती है। एचएफएल भारतीय रिजर्व बैंक में एक व्यवस्थित रूप से महत्वपूर्ण जमा न लेने वाली गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी के रूप में पंजीकृत है। एचएफएल की पूर्ण स्वामित्व वाली एकमात्र सहायक कंपनी हीरो हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड समाज के विभिन्न वर्गों के लिए कई प्रकार के आवास ऋण एवं संपत्ति पर ऋण उपलब्ध कराती है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment