भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने पीरामल अल्टरनेटिव्स ट्रस्ट द्वारा अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की 10.39 प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण और इसके कुछ डिबेंचर के सब्सक्रिप्शन को मंजूरी दे दी है।
पीरामल अल्टरनेटिव्स ट्रस्ट, पीरामल एंटरप्राइजेज लिमिटेड से संबंधित एक ट्रस्ट है। पीरामल अल्टरनेटिव्स ट्रस्ट एक फंड प्रबंधन व्यवसाय है जो उच्च गुणवत्ता वाले कॉरपोरेट्स को ‘पीरामल क्रेडिट फंड’ और ‘इंडियाआरएफ’ के माध्यम से अनुकूलित वित्तपोषण समाधान प्रदान करता है। ‘पीरामल क्रेडिट फंड’ जहां एक प्रदर्शन करने वाला सेक्टर-ऐग्नास्टिक क्रेडिट फंड है, वहीं ‘इंडियाआरएफ’, एक संकटग्रस्त परिसंपत्ति निवेश मंच है, जो गैर-रियल एस्टेट क्षेत्रों में इक्विटी और/या ऋण में निवेश करता है।
अन्नपूर्णा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड एक गैर-जमा स्वीकार करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी है, जो भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के तहत भारतीय रिजर्व बैंक में पंजीकृत है। यह भारत में सूक्ष्म स्तर के उद्यमियों तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को माइक्रोफाइनेंस और/या अन्य ऋण प्रदान करने तथा ग्राहकों को कम/किफायती आवास संबंधी वित्त का प्रावधान करने के कार्य में संलग्न है। इसे एनबीएफसी-सूक्ष्म वित्तीय संस्थान के रूप में वर्गीकृत किया गया है।
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment