केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली सरकार की फीडबैक यूनिट-एफबीयू में कथित अनियमितताओं को लेकर दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और अन्य के विरूद्ध एक ताजा मामला दर्ज किया है। सीबीआई ने जासूसी मामले में मनीष सिसोदिया और अन्य अज्ञात लोगों सहित छह लोगों के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर आपराधिक षडयंत्र, संपत्ति के कपटपूर्ण दुरूपयोग, एक जनसेवक द्वारा विश्वास का आपराधिक उल्लंघन करने और धोखाधडी सहित अभियोग में मामला दर्ज किया है। 2015 में दिल्ली की सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने फीडबैक यूनिट-एफबीयू गठित की थी।
पहले पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को निरस्त हो चुकी 2021-22 के लिए दिल्ली आबकारी नीति के कार्यान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरों ने 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति में धन शोधन मामले में हुई कथित अनियमितताओं को लेकर भी गिरफ्तार किया।
National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More
RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More
AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More
Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment