Categories: News-Headlines

सीआईआई बिग पिक्चर समिट के समापन सत्र में सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव द्वारा उठाए गए प्रमुख बिंदु

मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को सामान्य रूप से अर्थव्यवस्था की तुलना में बहुत तेजी से बढ़ना चाहिए क्योंकि मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र अर्थव्यवस्था का एक प्रमुख क्षेत्र है और यह क्षेत्र अर्थव्यवस्था का अनुसरण करने वाला नहीं होता है।
मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र को 100 अरब डॉलर का बाजार बनने का लक्ष्य रखना चाहिए। इस क्षेत्र का भविष्य उज्ज्वल है।
जब तक कोई विषय-वस्तु कानून के दायरे में है, सरकार किसी भी विषय-वस्तु का समर्थन करने के लिए तैयार है और कोई प्रतिबंध नहीं होना चाहिए। मंत्रालय इस प्रतिबद्धता को पूरा करने का प्रयास करता है।
एवीजीसी उत्कृष्टता केंद्र पर, मंत्रालय एक पीपीपी मॉडल के भीतर सरकार की भागीदारी को सीमित करते हुए, उद्योग की भागीदारी को बढ़ावा दे रहा है।
सिनेमाघरों की स्थापना के कानून बहुत पुराने हैं और सिनेमैटोग्राफ अधिनियम के समय के आसपास बनाए गए हैं। सरकार राज्यों से पुराने कानूनों पर पुनर्विचार करने को कहेगी।
सरकार पाइरेसी विरोधी आंदोलन का समर्थन करती है, पाइरेसी एक अपराध है जिसके लिए सभी स्तरों पर कड़ी कार्रवाई की आवश्यकता है। मसौदा सिनेमैटोग्राफ विधेयक में पायरेसी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की गई है। सरकार अब डिजिटल माध्यम में पायरेसी को लेकर कार्रवाई पर उनके प्रस्तावों पर सीआईआई के साथ काम करने को तैयार है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

18 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

22 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

22 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

23 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.