पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को अजरबैजान के बाकू से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाया गया है। दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त एच जी एस धालीवाल ने यह जानकारी दी। कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का सम्बन्धी सचिन बिश्नोई मई 2022 में मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार था। उसने फेसबुक पर मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। भारत में प्रत्यर्पण से बचने के लिए वह अजरबैजान में कानूनी लड़ाई लड़ रहा था। पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले सचिन को अजरबैजान में पिछले वर्ष अगस्त में हिरासत में लिया गया था। इससे पहले, इस महीने की शुरुआत में राष्ट्रीय जांच एजेंसी लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी विक्रमजीत सिंह को संयुक्त अरब अमीरात से प्रत्यर्पित करके भारत लाने में सफल रही थी।
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment