कनाडा सरकार सिख फॉर जस्टिस संगठन के नेता गुरूपतवंत सिंह पन्नू की ओर से एयर इंडिया की उडानों को दी गई धमकी की जांच कर रही है। पन्नू ने एक वीडियो में सिखों को 19 नवम्बर को एयर इंडिया की उडानों से यात्रा न करने की चेतावनी दी थी क्योंकि इस दिन वैश्विक नाकेबंदी होगी। पन्नू को भारत ने आतंकवादी घोषित किया हुआ है क्योंकि वह खालिस्तान के लिए मतदान संग्रह की मांग करता रहा है और अन्य भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल रहा है।
कनाडा के परिवहन मंत्री के प्रवक्ता पाबलो रॉडरीग्ज ने कहा कि सरकार ने उडानों को मिली धमकी को गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन प्रसारित इन धमकियों की सुरक्षा साझेदारों के साथ मिलकर जांच की जा रही है।
इस बीच, कनाडा सरकार ने अपने हवाई अड्डों से संचालित एयर इंडिया की उडानों की सुरक्षा बढा दी है।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment