Categories: News-Headlines

सिक्किम में एनएचपीसी के 510 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाले तीस्ता-V पावर स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोपावर एसोसिएशन (आईएचए) द्वारा ‘ब्लू प्लेनेट पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया

हिमालयी राज्य सिक्किम में स्थित एनएचपीसी के 510 मेगावाट उत्पादन क्षमता वाले तीस्ता-V (पांच) पावर स्टेशन को अंतर्राष्ट्रीय हाइड्रोपावर एसोसिएशन (आईएचए) द्वारा प्रतिष्ठित ब्लू प्लेनेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। आईएचए लंदन स्थित और 120 देशों में कार्यरत गैर-लाभकारी सदस्यता संघ है। तीस्ता-V पावर स्टेशन का निर्माण, स्वामित्व और संचालन एनएचपीसी द्वारा किया जा रहा है। तीस्ता-V पावर स्टेशन के लिए इस पुरस्कार की घोषणा कल वर्ल्ड हाइड्रोपावर कांग्रेस-2021 के दौरान की गई। आईएचए के हाइड्रोपावर सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट प्रोटोकॉल (एचएसएपी) के ऑपरेशन स्टेज टूल का उपयोग करके 2019 में आईएचए के मान्यता प्राप्त प्रमुख मूल्यांकनकर्ताओं की एक टीम द्वारा किए गए स्थिरता मूल्यांकन के आधार पर तीस्ता-V पावर स्टेशन को यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

आईएचए सदस्यता में प्रमुख रूप से हाइड्रोपावर नियंत्रक और संचालक, डेवलपर्स, डिजाइनर, आपूर्तिकर्ता तथा सलाहकार शामिल होते हैं। आईएचए ब्लू प्लैनेट पुरस्कार उन हाइड्रोपावर परियोजनाओं को प्रदान किया जाता है, जो सतत विकास की दिशा में उत्कृष्टता को प्रदर्शित करती हैं। हाइड्रोपावर सस्टेनेबिलिटी असेसमेंट प्रोटोकॉल (एचएसएपी) ऐसी ही परियोजनाओं की स्थिरता को मापने के लिए अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय उपकरण है। यह पर्यावरणीय, सामाजिक, तकनीकी एवं शासकीय मानदंडों की एक विस्तृत श्रृंखला के समक्ष जल विद्युत परियोजना के प्रदर्शन को बेंचमार्क करने का एक तरीका उपलब्ध कराता है। मूल्यांकन वस्तुनिष्ठ साक्ष्य पर आधारित होते हैं और परिणाम एक मानकीकृत रिपोर्ट में प्रस्तुत किए जाते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

4 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

4 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

6 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

7 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

8 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.