सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने आज मंगन जिले के नागा में बाढ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। वे राहत शिविर भी गए जहां लगभग 200 लोग शरण लिए हुए हैं। इस दौरान प्रभावित लोगों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने आपातकालीन स्थिति के लिए वित्तीय सहायता भी प्रदान की तथा बताया कि सड़क संपर्क बहाल करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है।
अधिकारी रस्सी के सहारे चुंगथांग नदी को पार करने के बाद आज सुबह साढ़े आठ बजे चुंगथांग पहुंचे। यह क्षेत्र बाढ़ के कारण पेगोंग कट गया है। चुंगथांग को फिर से जोड़ने वाले लॉग पुल का निर्माण अभी भी जारी है।
सिक्किम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि राज्य में बाढ में मृतकों की संख्या तीस तक पहुंच गई है। इनमें भारतीय सेना के नौ जवान शामिल है। प्राधिकरण ने कहा है कि इक्यासी व्यक्ति अभी लापता हैं। सिक्किम में ल्होनाक झील में ग्लेशियर के पिघलने से चार अक्टूबर को तीस्ता नदी में अचानक बाढ आई थी।
इस बाढ में कुल एक हजार तीन सौ बीस मकान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बचाव कर्मियों ने दो हजार पांच सौ तरेसठ लोगों को सुरक्षित बचाया है। इसके अलावा छब्बीस व्यक्ति घायल हुए हैं। बाढ से एक हजार एक सौ तिहेत्तर पक्के-कच्चे मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गये हैं। अभी तक छियानवें कच्चे मकानों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा हैं। राज्य में तीस राहत शिविर खोले गये हैं। इन में सात हजार पच्चीस लोग रह रहे हैं। अचानक आई बाढ में तेरह पुल भी बह गये हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More
आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More
जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More
अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment