सात्विक साईराज रेंकीरेड्डी और चिराग़ शेट्टी की जोड़ी ने दुबई में बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप में पुरुष डबल्स का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। फाइनल में इस भारतीय जोड़ी ने मलेशिया के तेओ ई यी और ऑग यूव सिन की जोडी को 21-16, 17-21, 21-19 से हराया।
पुरुष और महिला सिंगल्स के फाइनल मुकाबले भी खेले गए। पुरुष सिंगल्स का खिताब इंडोनेशिया के एंथनी सिनसुका जिनटिंग ने जीता। उन्होंने सिंगापुर के लोह केन यू को 21-12, 21-8 से हराया। महिला सिंगल्स का फाइनल चीनी ताइपे की ताई जू यिंग ने जीता। यिंग ने कोरिया की एन से यांग को 21-10, 21-14 से पराजित किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप का खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप खिताब जीतने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनकर इतिहास रचने के लिए @satwiksairaj और @ Shettychirag04 पर गर्व है। उन्हें बधाई और भविष्य के उनके प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं।”
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment