Categories: News-Headlines

सरकार फार्मा क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 5000 करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ एक नई योजना ‘PRIP’ शुरू करेगी: केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया

रसायन और उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा है कि सरकार जल्द ही फार्मा क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए पांच हजार करोड़ रुपये के कुल परिव्यय के साथ एक नई योजना- पीआरआईपी शुरू करेगी। पिछले महीने मंत्रिमंडल ने 2023-24 से 2027-28 तक पांच साल की अवधि के लिए इस योजना को मंजूरी दी थी।

डॉ मंडाविया ने कहा कि सरकार का लक्ष्य फार्मा उद्योग का विकास, दवाओं के विनिर्माण और अनुसंधान तथा नवाचार को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि सरकार ने एक-एक हजार करोड़ रुपये की लागत से तीन बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया है। ये गुजरात, हिमाचल प्रदेश और आंध्र प्रदेश में स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा देश में चिकित्सा उपकरणों के विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, तमिलनाडु और मध्य प्रदेश में चार चिकित्सा उपकरण पार्क भी स्थापित किए जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

14 hours ago

This website uses cookies.