Categories: News-Headlines

सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों के साथ एक दिवसीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव डॉ. विवेक जोशी ने आज यहां सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों (पीएसबी) के प्रमुखों के साथ एक दिवसीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. वर्षा जोशी, अतिरिक्त सचिव, पशुपालन विभाग; सागर मेहरा, संयुक्त सचिव, मत्स्य विभाग; राहुल कपूर, संयुक्त सचिव, आवास तथा शहरी कार्य मंत्रालय और कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के प्रतिनिधियों ने भी समीक्षा बैठक में भाग लिया। समीक्षा बैठक में नाबार्ड के अध्यक्ष और एनपीसीआई के सीईओ भी मौजूद थे।

बैठक के दौरान, प्रधानमंत्री जन धन योजना (पीएमजेडीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई), अटल पेंशन योजना (एपीवाई), प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया और पीएम स्वनिधि सहित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा (जन सुरक्षा) योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। डॉ. जोशी ने पीएसबी से वित्तीय समावेश की विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से हासिल करने का आह्वान किया।

बैठक के दौरान, डॉ. जोशी ने बैंकों के साथ 01.04.2023 से 30.06.2023 तक पीएमजेजेबीवाई और पीएमएसबीवाई योजनाओं के तीन महीने लंबे पूर्णता-प्राप्ति अभियान की भी चर्चा की। डॉ. जोशी ने जोर देकर कहा कि सभी बैंकों से निरंतर समर्थन, सक्रिय भूमिका और भागीदारी यह सुनिश्चित करने में एक लंबा रास्ता तय करेगी कि पूर्णता-प्राप्ति अभियान पात्र लाभार्थियों की अधिकतम संख्या तक पहुंचे। बैंकों को सलाह दी गयी कि वे संभावित लाभार्थियों तक पहुंच बनाने और उनका नामांकन करने के लिए अपने बैंकिंग सूचना नेटवर्क का लाभ उठाएं। डीएफएस सचिव ने बैंकों से इन योजनाओं के बारे में क्षेत्रीय/स्थानीय भाषाओं में जागरूकता अभियान चलाने का भी अनुरोध किया।

बैठक में पशुपालन और मत्स्य पालन के लिए केसीसी जारी करने पर विशेष ध्यान देने के साथ किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई। अकाउंट एग्रीगेटर इकोसिस्टम के पैमाने को विस्तार देने की भी समीक्षा की गई। बैठक में ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) और डिजिटल दस्तावेज़ निष्पादन व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

Leave a Comment

Recent Posts

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

14 hours ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

14 hours ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Portugal vs Chile: रेड कार्ड के ड्रामे के बीच पुर्तगाल की शानदार जीत, फैंस को मिला रोमांचक मुकाबला

Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

Argentina vs Honduras: रोमांचक फुटबॉल मुकाबले को लेकर फैंस में उत्साह

Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More

3 days ago

This website uses cookies.