Categories: News-Headlines

सरकार ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से कोविड की स्थिति पर कडी निगरानी रखने को कहा

केन्‍द्र सरकार ने सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों से कोविड की स्थिति पर कडी निगरानी रखने को कहा है। जिला स्‍तर पर नये कोविड मामलों के लिए कंटेन्‍मेंट क्षेत्र बनाने जैसे उपायों पर भी नजर रखने को कहा है। सभी राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के मुख्‍य सचिवों और प्रशासकों को लिखे पत्र में केन्‍द्रीय स्‍वास्‍थ्‍य सचिव राजेश भूषण ने कहा है कि अगर किसी भी जिले से मामलों में बढोतरी की खबर मिलती है, तो गहन निगरानी और स्‍थानीय स्‍तर पर पृथकवास की व्‍यवस्‍था की जाए। उन्‍होंने कहा कि मिजोरम, केरल और स‍िक्किम इन तीन राज्‍यों के आठ जिलों में पिछले दो सप्‍ताह में मामलों में दस प्रतिशत बढोतरी दर्ज की गई है। इसके अलावा सात राज्‍यों और केन्‍द्रशासित प्रदेशों के 19 जिलों में पांच से दस प्रतिशत मामले बढने की खबर है। राजेश भूषण ने कहा कि 27 जिलों में स्थिति पर कडी निगरानी रखनी जरूरी है। उन्‍होंने सभी जगहों पर कोविड दिशा-निर्देशों को सख्‍ती से लागू करने पर बल दिया। जिन जगहों पर जांच के बाद दस प्रतिशत से अधिक दर है, वहां रात्रि कर्फ्यू तथा लोगों पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही विवाह और अंतिम संस्‍कार जैसे आयोजनों पर सीमा तय करने को कहा है।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

2 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

22 hours ago

This website uses cookies.