Categories: News-Headlines

सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे कनेक्‍शन काटने की धमकी भरे फोन से जवाब में, कोई व्‍यक्तिगत सूचना साझा न करें

सरकार ने लोगों को सलाह दी है कि वे कनेक्‍शन काटने की धमकी भरे फोन से जवाब में, कोई व्‍यक्तिगत सूचना साझा न करें। दूरसंचार विभाग ने कल इस तरह के फर्जी कॉल के संबंध में आम जनता के लिए परामर्श जारी किया। परामर्श में कहा गया है कि दूरसंचार विभाग कनेक्‍शन काटने की चेतावनी किसी फोन कॉल के माध्‍यम से नहीं देता और ऐसे किसी भी फोन कॉल को संदिग्‍ध माना जाना चाहिए।

दूरसंचार विभाग देश में दूरसंचार संबंधी नीतियों और विनियमों को तैयार करने वाली नोडल एजेंसी है।

संचार मंत्रालय ने कहा कि विभाग ने इस प्रकार के फर्जी कॉल की संख्‍या में वृद्धि को देखते हुए लोगों को सतर्क किया है। इन फर्जी कॉल में लोगों को चेतावनी दी जा रही थी कि दो घंटे के भीतर उनका मोबाइल नंबर काट दिया जाएगा। मंत्रालय के अनुसार, इस तरह की कॉल फर्जीवाड़े की मंशा और ग्राहकों के शोषण के इरादे से किये जा रहे हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

दिल्ली के मालवीय नगर क्षेत्र में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।

दिल्ली के मालवीय नगर में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं राष्ट्रीय… Read More

6 hours ago

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

1 day ago

This website uses cookies.