Categories: News-Headlines

सरकार ने लोकसभा को बताया-पुरानी पेंशन योजना लागू करने का कोई प्रस्ताव नहीं

सरकार ने स्पष्ट किया है कि केन्द्रीय कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर शुरू करने का कोई प्रस्ताव नहीं है। वित्त राज्यमंत्री डॉक्टर भगवद कराड ने आज लोकसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजस्थान, छत्तीसगढ और झारखंड सरकारों ने अपने कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना फिर बहाल करने का फैसला किया है। भगवद कराड ने कहा कि इन राज्यों ने केंद्र और पेंशन कोष नियामक और विकास प्राधिकरण – पीएफआरडीए को राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली के तहत कर्मचारियों की संचित राशि वापस करने के लिए प्रस्ताव भेजा हैं। वित्त राज्यमंत्री ने कहा कि पीएफआरडीए अधिनियम और अन्य प्रासंगिक नियमों के अन्तर्गत सरकार और कर्मचारियों के योगदान को वापिस करने का कोई प्रावधान नहीं है।

Leave a Comment

Recent Posts

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP प्रमुख

अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More

29 minutes ago

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है आपका अनुभव

YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More

1 hour ago

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.