Categories: News-Headlines

सरकार ने महिला हेल्‍पलाइन और शिशु हेल्‍पालाइन को चरणबद्ध तरीके से इमरजेंसी रेस्‍पांस स्‍पोर्ट सिस्‍टम 112 से जोड़ने का निर्णय लिया

सरकार ने महिला हेल्‍पलाइन और शिशु हेल्‍पालाइन को चरणबद्ध तरीके से इमरजेंसी रेस्‍पांस स्‍पोर्ट सिस्‍टम 112 से जोड़ने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एक राष्‍ट्र एक हेल्‍पलाइन के व्‍यापक विजन और संकट के समय किये जाने वाले फोन पर कार्रवाई में लगने वाले समय को करने के लिए लिया गया है। महिला और बाल विकास मंत्रालय ने कहा है कि यह कदम प्रशासन की बच्‍चों के प्रति जिम्‍मेदारी तय करने तथा इस दिशा में कार्य करने वाले प्रशासन को सक्रिय करने के लिए उठाया गया है। मंत्रालय ने कहा कि पहले चरण में इस महीने के अंत तक नौ राज्‍यों तथा केन्‍द्र शासित प्रदेशों में हेल्‍पलाइनों को जोड़ा जायेगा। इसके बाद अगले महीने के अंत तक 12 अन्‍य राज्‍यों में भी हेल्‍पलाइनों को जोडा जायेगा।

मंत्रालय का कहना है‍ कि अभी संकट के समय फोन करने वाले बच्‍चों तक सहायता पहुंचाने में 60 मिनट का समय लगता है और पुलिस, अग्नि‍शमन तथा एंबुलेंस आदि‍ सेवाओं में तालमेल की कमी है जिससे समय की बर्बादी होती है। अभी यह व्‍यवस्‍था देश के 568 जिलों में लागू है लेकिन 200 जिले इससे बाहर हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

8 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

8 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

8 hours ago

This website uses cookies.