Categories: News-Headlines

सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए HAL से जगुआर विमान हेतु दो फिक्स्ड बेस फुल मिशन सिम्युलेटर (FBFMS) की खरीद के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

सरकार ने भारतीय वायुसेना के लिए 357 करोड़ रुपये की कुल लागत पर पांच साल के व्यापक वार्षिक रखरखाव अनुबंध (सीएएमसी) के साथ हिन्दुस्तान ऐरोनॉटिक्स लिमिटेड से जगुआर विमान हेतु दो फिक्स्ड बेस फुल मिशन सिमुलेटर (एफबीएफएमएस) की खरीद के एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। ये सिमुलेटर जामनगर और गोरखपुर वायुसेना स्टेशनों में स्थापित किए जाएंगे।

भारत ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान के तहत, रक्षा क्षेत्र में उन्नत अत्याधुनिक तकनीकों एवं प्रणालियों को स्वदेशी रूप से डिजाइन, विकसित और इनका निर्माण करने की अपनी शक्ति में लगातार वृद्धि कर रहा है। एचएएल द्वारा फिक्स्ड बेस फुल मिशन सिम्युलेटर (एफबीएफएमएस) का निर्माण आत्मनिर्भर भारत पहल को और अधिक बढ़ावा देगा तथा देश में रक्षा उत्पादन एवं रक्षा उद्योग के स्वदेशीकरण में भी इससे बढ़ोत्तरी होगी।

संबद्ध उपकरणों के साथ पहले एफबीएफएमएस को जामनगर वायु सेना स्टेशन में अनुबंध से 27 महीने के भीतर पूरा कर लगाया जाएगा और दूसरा एफबीएफएमएस गोरखपुर वायुसेना स्टेशन में अनुबंध से 36 महीने के भीतर पूरा किया जाएगा।

इन सिमुलेटरों की खरीद के साथ, भारतीय वायुसेना उन्नत लंबी दूरी के हथियारों के अनुकरण सहित पूरे संचालन आवरण में विभिन्न आकस्मिकताओं को पायलटों के लिए प्रदर्शित करके उड़ान प्रशिक्षण की गुणवत्ता को उच्च मानकों तक बढ़ाएगी।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

7 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

8 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

10 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

11 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

12 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.